सरायपाली

प्रशासन के नियम को दरकिनार कर उड़ीसा से आकर घर में घुसा युवक…. मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल).प्रवासी मजदुरो का अपने गाँव कि ओर आगमन धीरे धीरे हो रहा है. दुसरे राज्यों से अपने गाँव वापस  लौटने के बाद प्रशासन को बिना सूचना दिए ग्राम लाखनपाली के एक ब्यक्ति द्वारा  सीधे अपने घर में चले जाने के कारण पुलिस ने उस पर एफआईआर दर्ज किया है. विश्व में फैले कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए  , प्रशासन द्वारा निर्देश दिया गया है कि कोई भी दुसरे राज्यों से वापस लौटता है, तो सबसे पहले प्रशासन को इसकी सूचना देना होगा. इसके बाद स्वास्थ्य जांच के पश्चात उसे अपने  गाँव जाने की अनुमति होता है. इसके बाद 14 दिन क्वारेटन की अवधि पुरी करेंगे. परंतु  सरायपाली ब्लॉक के  ग्राम लाखनपाली के एक ब्यक्ति द्वारा शासन के नियमों को नजरअंदाज करते हुए  उड़ीसा से आकर बिना शासन को सूचना दिए घर में प्रवेश किया गया.सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार  24 मई को ग्राम लाखनपाली में रात्रि ड्यूटी पर तैनात अधिकारी के के जरिये सरपंच रामचंद्र पटेल पिता चैत राम पटेल  के माध्यम से सूचना मिली कि  जगदीश पिता तिरीतराम पटेल निवासी लाखनपाली के द्वारा  शासन के उक्त आदेश की अवहेलना कर उड़ीसा से आकर सीधे अपने घर में घुस गया है. उसे गाँव पर स्थित क्वारीटीन सेंटर में रहने के लिए कहा गया लेकिन वह क्वारीटीन सेंटर में न रहकर अपने घर में रह रहा है. सूचना तस्दीक कर  आरोपी जगदीश पटेल द्वारा उक्त नियमों का उल्लंघन करते हुए अपने घर पर रहना पाया गया. आरोपी पर धारा 188,269,270 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!