छत्तीसगढ़

सरायपाली : सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर वीडियो को वायरल करने की धमकी देने वाले युवक चढा़ पुलिस के हत्थे

सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अवैध संबंध बनाने व उसके वीडियो को वायरल करने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ  सरायपाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रार्थी युवती को बार-बार संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेलिंग कर रहा था। तंग आकर युवती ने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है।

सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि रायपुर क्षेत्र की रहने वाले युवती व कोस्टापारा रायगढ़ निवासी अंकित अग्रवाल उर्फ यानू के बीच सोशल मीडिया के माध्मय से दोस्ती हुई। कुछ दिन तक दोनों ने मोबाइल पर मैसेज के जरिए बात की। इसके बाद दोनों की मुलाकात रायपुर में हुई और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना। इस दौरान युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद युवक उक्त वीडियो को भेजकर युवती को बार-बार संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता रहा।

बीते 20 फरवरी को आरोपी ने युवती को फोनकर फिर से ब्लैकमेल किया और उसे सरायपाली के ग्राम पतेरापाली आने का कहा। युवती ने मना किया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। युवती डर से पतेरापाली पहुंची, जहां युवक ने उससे संबंध बनाया। इसके बाद युवती ने थाने पहुंचकर उक्त घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी अंकित अग्रवाल उर्फ  यानू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!