बम्हनी के दिव्यांग को मिलेगा ट्राई साइकिल, घोषणा से चेहरे में छाई खुशी की लहर

शुकदेव वैष्णव,बसना। नीलांचल सेवा समिति के द्वारा आयोजित सेवा समर्पण यात्रा ग्राम केसरपुर से शुभारंभ कर के बम्हनी पहुंची. जहां नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक एवं बसना नगर पंचायत के अध्यक्ष सम्पत अग्रवाल का कीर्तन मण्डली एवं पुष्पहार से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर में श्री अग्रवाल के द्वारा गांव के 27 बुजुर्गों का साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया. नौ कन्याओं का पद का पूजा अर्चना करने के पश्चात प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का मोमेंटो एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मान किया गया साथ ही 20 मई को आयोजित भव्य नाम यज्ञ संकीर्तन में बने 25000 से अधिक सहभागी कीर्तन मंडलियों के सदस्यों को सम्मान पत्र भेंट किया
सम्मान समारोह के पश्चात जैसे ही सेवा समर्पण यात्रा केसरपुर के पश्चात बम्हनी पहुंची कार्यक्रम को देखने गांव का विकलांग जेहरुलाल यादव कार्यक्रम स्थल पहुंचा. उस पर नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक सम्पत अग्रवाल की नजर पड़ी. उन्होंने जेहरूलाल यादव को निकट बुलाकर नाम पता पूछा तथा उसके चलने-फिरने में हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने जल्द ही ट्राई साइकिल प्रदान करने की घोषणा की। सम्पत अग्रवाल के ट्राई साइकिल देने की घोषणा के बाद जेहरूलाल के चेहरे में खुशी छा गई. दिव्यांग जेहरूलाल ने ट्राई साइकिल प्रदान करने की घोषणा के लिए नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक सम्पत अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया

तथा उन्होंने सम्पत अग्रवाल की ओर मुखातिब होते हुए कहा कि मैं आपको जिंदगी भर नहीं भूल पाऊंगा. कहां कर कहां की मैं एक गरीब परिवार का हूं मेरे पिताजी ईश्वर यादव है जो कि गांव में एक छोटा सा होटल चलाते हैं जिससे हमारे परिवार परिवार का पालन पोषण सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है साथ ही मेरे माताा जी भी होटल में हाथ बताती है हम लोग दो भाई है जिसमें से मेरे बड़े भैया का निधन हो चुका है और हमारे परिवार के लिए मैं एक ही हूं गरीब निर्धन परिवार से होने के कारण ट्राई साइकिल नहीं ले पा रहाा हूं श्री सम्पत अग्रवाल जी का मैं तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। की इस सेवा समर्पण यात्रा के दौरान मुझे ट्राई साइकिल देने की घोषणा की।





























