रायपुर

अगर आपका गूगल में खाता है तो हो जाये सावधान, जल्द लागू होगी गूगल नई पाॅलिसी

रायपुर (काकाखबरीलाल).    1 जून 2021 से गूगल नई पॉलिसी लागू करने जा रहा है। नई पॉलिसी लागू होने बाद आपका अकाउंट बंद भी हो सकता है। नई पॉलिसी के अनुसार यूजर्स का जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटो अकाउंट दो साल से निष्क्रिय है तो गूगल इन सभी अकाउंट पर आपका कंटेंट हटा देगी और इन अकाउंट को बंद कर देगी। वहीं यदि आपको अपने जीमेल, गूगल ड्राइव और गूगल फोटो अकाउंट को आगे भी इस्तेमाल करना है तो आपको इन अकाउंट पर अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी। गूगल किसी भी यूजर का कंटेंट हटाने से पहले उसे इसकी जानकारी भी देगा। गूगल की नई पॉलिसी से अनुसार यदि आपका अकाउंट 2 साल से अपनी स्टोरेज लिमिट से ज्यादा है तो गूगल कंटेंट को जीमेल, ड्राइव और फोटो पर से हटा सकता है। हालांकि गूगल ने साफ कर दिया है कि कंटेट हटाने से पहले यूजर्स को इसकी जानकारी भी दी जाएगी। यदि आप अपने अकाउंट को बंद होने से बचाना चाहते हैं तो आपको समय-समय पर अकाउंट को ओपन कर उसमें अपडेट करना होगा।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!