छत्तीसगढ़

गायक-संगीतकार बप्पी लहरी का 69 की उम्र में निधन

गायक-संगीतकार बप्पी लहरी का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। बप्पी लहरी 69 साल के थे। इस बात की जानकारी अस्पताल के डॉक्टर्स ने दी है। अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने बताया कि बप्पी लहरी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते सोमवार को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। लेकिन अगले दिन मंगलवार को उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लहरी को कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) की वजह से उनकी मृत्यु हो गई है।गायक-संगीतकार बप्पी लहरी का जन्म कोलकाता में 27 नवंबर 1952 में हुआ था। उन्होंने अपने अलग अंदाज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। बप्पी लहरी हमेशा सोने के आभूषणों से लदे रहते थे। लहरी ने अपने सफर के दौरान कई हिट सॉन्ग गाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, बप्पी लहरी ने अमर तुमी, अमर संगीत, बदनाम, आशा ओ भालोबाशा, अमर प्रेम, मंदिरा, रक्तलेखा, प्रिया जैसी बंगाली फिल्मों में हिट गाने दिए हैं। बप्पी लहरी 1980 और 1990 के दशक में शराबी, डिस्को डांसर, डांस डांस, वर्दत, नमक हलाल, कमांडो, गैंग लीडर, साहेब, सैलाब जैसे फिल्मी साउंडट्रैक के साथ लोकप्रिय हुए थे।

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!