
प्रकाश सिन्हा, काकाखबरीलाल/ बसना। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरोली के स्टाफ नर्स पर महिला हितग्राहियों के बिना जानकारी के गर्भ निरोधक (पीपीआईयूसीडी) लगाने का गंभीर आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतगर्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरोली में पदस्थ स्टाफ नर्स मेघा साहू पर आरोप लगाते हए 21 जून को विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी के पास शिकायत किया गया है। हितग्राही दीपांजलि यादव पति सुनील यादव ग्राम सराईपाली(बरोली) निवासी डिलवरी होने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरोली गए थे। वही उन्हें बिना जानकारी एवं परिवार की बगैर सहमति से गर्भ निरोधक दवा (पीपीआईयूसीडी) जबरदस्ती लगा दिया गया। साथ ही हितग्राही ने यह भी बताया कि उक्त दवा देने के बाद से उन्हें अत्यधिक परेशानी व दर्द का सामना करना पड़ रहा है। परिवार के बैगर सहमति से दवा लगाने के कारण परिवार में विवाद होने की बात महिला हितग्राही ने लिखित शिकायत कर बसना बीएमओ को किया है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त नर्स के खिलाफ कार्रवाई नही करने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही गई।

वर्जन..
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरोली में पदस्थ नर्स की शिकायत हुई है, जांच चल रहा है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई को जाएगी।
जयप्रकाश प्रधान
विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी बसना
मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार है, हितग्राहियों को बिना पूछे पीपीआईयूसीडी नही लगाया जाता। मेरे खिलाफ दुर्भावनावश शिकायत करवाया जा रहा है।
मेघा साहू
स्टॉफ नर्स, बरोली





























