छत्तीसगढ़

शराब पकडऩे गई आबकारी टीम से भिड़े तस्कर, आरोपी हुआ रफुचक्कर पत्नी को धर दबोच लाई टीम

भिलाई में अवैध शराब पकडऩे गए आबकारी विभाग की टीम से आरोपियों ने ही जमकर झूमा झटकी कर दी। घटना शनिवार देर रात की है। भिलाई राम नगर गायत्री मंदिर के पास वार्ड 19 में अवैध शराब सप्लाई की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम छापेमार कार्रवाई के लिए पहुंची। इस दौरान आबकारी विभाग की टीम को देखकर तस्कर और उसके दो सहयोगी आगबबूला हो गए। शराब से भरी कार छुड़ाने के लिए आबकारी टीम के साथ ही झूमा झटकी करने लगे। जब आबकारी टीम ने सख्ती दिखाई तो तस्कर और उसके साथी शराब से भरी कार छोड़कर भाग गए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पत्नी को हिरासत में ले लिया है।रामनगर से आबकारी विभाग की टीम ने टाटा इंडिका कार सीजी 07 एवी 2913 को जब्त कर लिया है। जब्त कार से आठ पेटी अवैध शराब बरामद किया गया है। वहीं मुख्य आरोपी आदित्य मानिकपुरी उर्फ मोनू मौके से फरार हो गया है। टीम ने आरोपी तस्कर की पत्नी को हिरासत में लिया है। उससे पति के बारे में पूछताछ की जा रही है। छापेमार कार्रवाई करने गई आबकारी एसआई स्वाति चौरसिया ने बताया कि काफी दिनों से इस क्षेत्र में अवैध शराब खपाने की सूचना मिल रही थी। तस्कर को रंगे हाथ पकडऩे के लिए शनिवार रात को टीम रवाना की गई थी। जिसके साथ आरोपी भिड़ गया। फिलहाल फरार आरोपी की पतासाजी में टीम जुटी है। मुख्य तस्कर के साथ उसके दो सहयोगियों की भी तलाश की जा रही है। स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!