पिथौरा: पत्थर एवं हाथ मुक्का से मारपीट

पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में डिगेश चक्रधारी ने पुलिस को बताया कि वह रावणभाठापारा पिथौरा में रहता है कक्षा 10 वी तक पढा है वेल्डिंग कार्य करता है। दिनांक 31.08.24 के करीबन 20.40 बजे छोटा भाई लिंगेश्वर चक्रधारी पडोसी गणेशराम ध्रुव के घर बैठा था वहां रामलाल सेन के साथ में गणेश का पैर जलने से डेटाल में धोना बोलने पर रामलाल सेन वाद विवाद किया था कुछ देर पश्चात अपने घर के सामने परिवारवालों के साथ बैठा था तो रामलाल सेन और उसका लडका तिलक सेन, संजय सेन एवं अजय तिवारी आये और अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट किये। संजय द्वारा पत्थर से, रामलाल, संजय, तिलक व अजय द्वारा भाई लिंगेश्वर एवं पिता थान सिंह को हाथ मुक्का से मारपीट किये जिससे सिर में, गर्दन एवं भाई लिंगेश्वर के सिर, माथा, गला एवं पिता के होठ, बांये हाथ, पीठ में चोटें आई है लडाई झगडा को मां एवं बहन छुडाये एवं बीच बचाव किये तो उनके साथ भी वाद विवाद किये है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है

























