रिचार्ज करने व नम्बर रजिस्ट्रर के नाम से ठगी

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र में सोनीकर तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह निवासी पिटियाझर रोड महासमुंद का रहने वाली है दिनांक 08.11.24 के दोपहर 02.45 बजे अपने घर के टीव्ही रिचार्ज करने के लिए डिस टीव्ही कस्टमर केयर का मोबाईल नम्बर गुगल से सर्च कर मोबाईल न0 1********** काल कर अपना नम्बर रजिस्ट्रर कराना चाहती थी तब मोबाईल न0 ********** से काल कर बोला गया कि एक नम्बर से काल आयेगा वह आपका नम्बर रजिस्ट्रर कर देगा, कुछ देर बाद मोबाईल न0 ********** से काल कर बोला गया कि आप एक एप्लीकेशन इंस्टाल कर लिजीए और मोबाईल के वाट्सप में एक एप्लीकेशन एपीके फाईल मोबाईल नम्बर ********** से भेजी गयी जिसे इंस्टाल किया, इंस्टाल करते ही मोबाईल हेक हो गया। और सारी जानकारी शेयर हो गयी, जिससे भारतीय स्टेट बैंक खाता नम्बर 3********** से दिनांक 08.11.2024 को 94255/रूपये , 3500/ रूपये कुल 97755/ रूपये फोन पे के माध्यम से उक्त मोबाईल धारक के खाता क्र0 5010********** मे ट्रासंफर कर लिया गया। तथा रिफंड करने के लिऐ दुसरे खाता नम्बर मांगा तब अपने पति संजय तिवारी का खाता क्र0 1********** को दिया, तब उसने उस खाते से भी 59001/ रूपये का आहरण कर लिया गया। जिसकी शिकायत सायबर सेल में किया गया है शिकायत नम्बर 3331********** है। इस तरह उक्त मोबाईल धारक द्वारा डिस टीव्ही रिचार्ज करने व नम्बर रजिस्ट्रर के नाम से एप्लीकेशन इंस्टाल कराकर मोबाईल को हेक कर खाते से कुल 97755 रूपये एवं पति के खाते से 59001/ रूपये जुमला रकम 156756/ रूपये की धोखाधडी किया है। पुलिस ने
318(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























