सरायपाली
सरायपाली : मकान में चोरों ने बोला धावा सोने चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

सरायपाली (काकाखबरीलाल).बुधवार की रात महलपारा में एक सूने मकान में अज्ञात चोरों के द्वारा ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी की चोरी करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। लगभग डेढ़ लाख रुपए से अधिक के सामान चोरी करने का अंदेशा जताया जा रहा है। राजेश पिता गोपाल प्रधान वार्ड-13 महलपारा ने बताया कि उनका पूरा परिवार बुधवार को घर में नहीं था। किसी कारण से बाहर गए हुए थे। गुरुवार को जब वापस लौटे तो देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था। अलमारी खुला हुआ था और वहां रखे सोने के 2 जोड़ी टॉप, एक जोड़ी फुली, एक अंगूठी वजन लगभग 9 ग्राम, चांदी का करधन, पायल वजन लगभग 900 ग्राम, नकदी 32000 नहीं थे।

AD#1

























