राष्ट्रीय सेवा योजना ने मनाया कौमी एकता सप्ताह व्याख्यानमाला का आयोजन किया तथा मानव श्रृंखला बनाया

काकाखबरीलाल/बसना:-भारत विविधताओं का देश है यहां अलग-अलग धर्म, भाषा, क्षेत्र के लोग हैं जिनकी अपनी मान्यताएं हैं इन सबके बावजूद इन सब में एकता है जो इन सब को आपसी सौहार्द्र से बांध कर रखता है , यही इस राष्ट्र की विशेषता है। इस ताने-बाने को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है हम सबको चाहिए कि – हम सब राष्ट्र को मजबूत करने वाली शक्तियों को प्रबल बनाएं तथा किसी भी प्रकार से विखंडन कारी शक्तियों का दमन करें। उक्ताशय के उद्गार अतिथियों ने आज शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में एक कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रमेश कुमार सोनी के नेतृत्व में कौमी एकता सप्ताह के एक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आरबी प्रधान अध्यक्ष शिक्षक पालक संघ थे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य के सी साहू ने की तथा विशिष्ट अतिथि पीएल साहू व्याख्याता थे। अतिथियों का स्वागत – अरशद खान – शाला नायक, मोहम्मद आकिब – राष्ट्रीय सेवा योजना दलनायक, राजेश भोई, कोमल नारायण चौहान एवं हितेश प्रधान ने पुष्पहार से किया। उपरांत प्रकाश दास स्वयंसेवक ने देश भक्ति गीत सुनाया तथा लिकेश साहू ने अपने भाषण में कौमी एकता बनाए रखने पर बल दिया। इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति पूर्ण एवं कौमी एकता को बढ़ावा देने वाले नारों का जयघोष किया ।इस कार्यक्रम का संचालन नानदाउ साव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन रमेश कुमार सोनी ने किया। तत्पश्चात सभी ने शालेय मैदान में राष्ट्रध्वज तिरंगे के साथ एक मानव श्रृंखला का निर्माण किया जिसके द्वारा सभी को कौमी एकता का एक संदेश दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल नाग,अनीश सांड, प्रदीप षडंगी, किशन श्याम, कमलेश नायक, अजय सिन्हा, मोहम्मद साजिद अली, लोकेश साहू, विनय देवांगन एवं कुणाल सेंदरिया ने दिया।



























