छत्तीसगढ़

सरायपाली : कुल्हाड़ी से यूवक पर हमला… मामला दर्ज

सरायपाली (काकाखबरीलाल) . सरायपाली थाना अंतर्गत जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से हमला का मामला सामने आया है अशोक साव ने आरक्षी केंद्र में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम भोथलडीह का रहने वाला है कृषि कार्य करता है दिनांक 21.11.2021 को प्रात: 11.00 बजे अपने घर में था कि गांव का शौकीलाल प्रधान आकर मुझे बताया कि गांव का दासरथी विशाल पिता लोकनाथ विशाल ने अपने घर के पास गली में तुम्हारे भाई अरूण साव को टंगिया(कुल्हाडी) से गले में मारकर गिरा दिया है कि सूचना मिलते ही वहां गया तो देखा मेरा भाई अरूण साव बेहोश पडा था  तत्काल घर जाकर प्राईवेट गाडी व्यवस्था कर भाई अरूण साव को भारती हास्पीटल लाकर भर्ती किये है, दासरथी विशाल का अरूण साव के साथ जमीन विवाद था कि उसी विवाद पर से दासरथी विशाल ने हत्या करने की नियत से टंगिया(कुल्हाडी) से अरूण साव के गले एवं कंधे में वार कर गंभीर रूप से चोट पहुंचाया है। घटना को विद्याधर ठाकुर,अर्न्तयामी यादव व अन्य देखे है। पुलिस ने प्राथी की शिकायत पर भादवि की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!