छत्तीसगढ़

बागबाहरा: बिराजपाली चौक में शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहे युवक गिरफ्तार

बागबाहरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिराजपाली का मंगलेश पटेल अपने चखना दुकान बिराजपाली जाने का चौक के पास बागबाहरा में लोगों को शराब पीने- पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम चखना सेन्टर पहुंचा । पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये। चखना दुकान में एक व्यक्ति मिला जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम मंगलेश पटेल पिता भुवन लाल पटेल उम्र 31 साल साकिन बिराजपाली थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया एवं पुछताछ करने पर लोगों को शराब नही बेचना केवल पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी मंगलेश पटेल के कब्जे से एक देशी प्लेन शराब की पौवा वाली शीशी जिसमें 100 एमएल शराब भरी हुयी कीमती 40 रूपया, 03 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है। एवं 02 पैकेट फल्ली दाना के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया और आरोपी के विरुद्ध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!