सरायपाली

गाली-गलौज कर हाथ झापड़ से मारपीट

बलौदा@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र में प्रतिमा साण्डे  ने पुलिस को बताया कि वह  साकिन कसडोल थाना बलौदा जिला महासमुन्द (छ0ग0) की रहनें वाली है। कक्षा 8वीं तक पढी लिखी है, घरेलू काम करती है। पति नुराधन साण्डे आये दिन शराब पीकर घर आते हैं, तुम सुन्दर नही हो, तुम्हे घरेलू काम करना नही आता है कहकर गाली-गलौच कर मारपीट करते रहते हैं। कि  दिनांक 27/10/2024 के साम करीबन 06:30 बजे विमल साण्डे के घर के सामनें गली ग्राम कसडोलमें खड़ी थी, उसी समय  पति नुराधन साण्डे आये और यहाँ क्यों खड़ी हो, घर जाओ कहकर गंदी-गंदी गाली-गलौज कर हाथ झापड़ से मारपीट किये हैं। मारपीट करनें से  दाहिनें पैर के टखना के पास, सिर एवं पीठ में दर्द हो रहा है, लड़ाई झगड़ा को ग्राम कसडोल के शिवानी जाल एवं  भाई कृष्णा बाघ देखे-सुने हैं एवं बीच-बचाव किये हैं। गाली गलौज सुननें से  बहुत बुरा लगा है।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!