छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 3 नक्सली ढेर AK-47 समेत कई हथियार बरामद

छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर सोमवार की सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 3 नक्सलियों को ढेर कर दिया। वहीं घटना स्थल से एक AK-47 समेत कई हथियार भी बरामद किए गए हैं। घटना की आधिकारिक पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। सुरक्षाबल के जवान अब भी जंगल में ही मौजूद हैं। यह कार्रवाई तेलंगाना पुलिस और तेलंगाना ग्रेहाउंड्स ने की है।जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना मुलगु जिले के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना थी। इसके बाद तेलंगाना पुलिस और तेलंगाना ग्रेहाउंड्स फोर्स सर्चिंग पर निकले थे। बताया गया है कि जवान जैसे ही जंगल में घुसे, वैसे ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और नक्सलियों के बीच लगभग 2 घंटे फायरिंग हुई है। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। मुलगू जिले का जंगल छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले की सीमा से लगा हुआ है।जवानों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेर लिया था। फिलहाल इस मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती जिलों में तैनात पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। उधर, मारे गए नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जवान जब वापस लौटेंगे तब घटना के संबंध में अधिक जानकारी सामने आएगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!