छत्तीसगढ़

नक्सल प्रभावित सुखमा, जगदलपुर में जयपुर फुट कैंप लगेंगे

छत्तीसगढ़ का नक्सल प्रभावित एरिया सुखमा और बस्तर जिले के जगदलपुर में जयपुर फुट का कैंप लगेगा। इस कैंप में वहां के प्रभावित लोगों के कृत्रिक पांव लगाए जाएंगे।

ये कैंप दीपावली बाद ही लगाए जाएंगे। इसके लिए अभी वहां की राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से अभी स्वीकृति आना बाकी है। इस एरिया में करीब 300 से 400 प्रभावित लोगों को कृत्रिम पैर और हाथ लगाने का टारगेट है। एक दिवसीय निजी दौरे पर जयपुर आए नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने शनिवार को जयपुर फुट के निर्माण विधि का अवलोकन किया। जयपुर फुट के निर्माण से जुड़े व्यक्तियों से अनौपचारिक मुलाकात की और में कृत्रिम अंग के निर्माण की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान यह जानकारी भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संस्थापक पद्मभूषण डीआर मेहता ने दी।

नक्सली हमलों में सैकड़ों के हाथ-पांव खराब

मेहता ने बताया कि छत्तीसगढ़ का सुखमा और बस्तर सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित है। यहां पिछले कई सालों में सैंकड़ों लोगों के हाथ-पांव नक्सलियों के हमले में खराब हाे गए हैं। ऐसे में जयपुर फुट की ओर से स्थानीय संस्थाओं और लोगों की मांग पर यह कैंप लगाने का निर्णय किया।

उन्होंने बताया कि इसके लिए इन दोनों ही एरिया में सर्वे चल रहा है। साथ ही सरकार और लोकल लेवल पर कैंप के लिए परमिशन लेने की प्रक्रिया चल रही है। दोनों काम होने के बाद दोनों उपजिला मुख्यालयों पर कैंप लगाकर करीब 400 लोगों को कृत्रिम पांव और हाथ लगाने का हमारा टारगेट है।

कश्मीर में भी 6 कैंप लगाकर 1 हजार लोगों को लगाए थे जयपुर फुट
मेहता ने बताया कि सेना के सहयोग से कश्मीर घाटी के कुपवाड़ा, उड़ी, बडगम जैसे क्षेत्र में कश्मीरी लोगों के लिए 6 कैंप लगाए थे। इन कैंप में एक हजार से ज्यादा लोगों के कृत्रिम पांव और हाथ लगाए गए।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!