छत्तीसगढ़

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देहव्यापार का गोरखधंधा पुलिस ने 6 लड़कियां, एक संचालिका और 2 युवकों धर दबोचा

राजधानी रायपुर के एक स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार चलाया जा रहा था। सूचना के बाद देर शाम पुलिस छापेमारी करते हुए छह लड़कियां, एक संचालिका और 2 युवकों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, अनुपम गार्डन के सामने अलीशा स्पा सेंटर में देहव्यापार किया जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने रात आठ बजे के करीब पुलिस के एक कर्मी को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया। इस दौरान जैसे ही स्पा सेंटर की संचालिका से सौदा हुआ उसके बाद कॉन्स्टेबल ने बाहर खड़ी पुलिस की टीम को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर में पहुंची।
पुलिस को आता देखकर स्पा की लड़कियां भागने की कोशिश करने लगी, जिन्हें महिला पुलिस के ने पकड़ा लिया। पुलिस ने मौके से 6 लड़कियां एक संचालिका और दो युवक को पकड़ा है। पकड़ी गई लड़कियां सभी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों की रहने वाली है। सभी के खिलाफ पीटा एक्ट 14/22 धारा 3,4 के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही जांच जारी है कि और कहा- कहा काम के आड़ में इस तरह का व्यपार किया जा रहा है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!