छत्तीसगढ़

जिले में 112 के वाहन में बैठकर अस्पताल के लिए निकले ही थे तभी गूंज उठी किलकारी

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलमहुवा में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। उसे अस्पताल ले जाने के लिए परिजन ने डायल 112 को कॉल किया। महिला को अस्पताल ले जाते समय प्रसव पीड़ा बढ़ गई, जिससे वाहन में ही डिलीवरी करानी पड़ी। महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, गर्भवती महिला के प्रसव के समय आने पर उसे अस्पताल ले जाने डायल 112 की मदद ली गई। प्रधान आरक्षक और चालक ने गर्भवती को अस्पताल ले जाने गांव से कुछ दूर ही निकले थे, तभी प्रसव पीड़ा बढ़ गई। महिला की सास ने वाहन में ही उसका प्रसव कराया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने जच्चा- बच्चा को टेंगनमाडा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि डायल-112 सुविधा शुरू होने से डिलीवरी को लेकर लोगों को राहत मिली है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!