
महासमुंद-महासमुंद के कांग्रेस पार्षद विजय साव ने मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि रमन सिंह का चुनावी वर्ष में स्मार्ट मोबाइल फ़ोन देने की योजना महज एक चुनावी दिखावा है,मोबाइल देने से छत्तीसगढ़ की कोई तरक्की नहीं होगी कम गुणवत्ता वाली ये फ़ोन दो – चार महीने में ख़राब हो जायेगी प्रदेश की जनता के लिए कुछ करना ही है तो किसाान गरीब हित के लिए कीजये मोबाइल फ़ोन से सिर्फ भाजपा सरकार और मोबाइल कंपनी को फायदा है इस योजना से गरीब मजदूर के पेट नही भरने वाला है ये योजना प्रदेश की जनता के हित में नहीं है ये योजना सिर्फ आगामी 5 महीने बाद विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी सरकार ढकोसला कर रही है.
AD#1






















