बलौदा: किराना दुकान में तोडफोड़ मामला दर्ज

बलौदा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में श्रीमती सखी मेहेर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साकिन कसडोल थाना बलौदा जिला महासमुन्द (छ0ग0) की निवासी है। उनके साथ लड़का करन मेहेर लड़की ताराकांती मेहेर एवं कुन्ती मेहेर रहते हैं गांव के गली में छोटा सा किराना दुकान है जिसे चलाती है लड़का व लड़कियां घर में कपड़ा बुननें का काम करते हैं गांव में अनंत चर्तुदशी का पूजा कर रहे थे जिसका दिनांक 30.09.2023 के करीबन 01-02 बजे के बीच विसर्जन कर रहे थे जिसमें लड़का करन मेहेर भी गया था गांव के हिमालय मेहेर पिता पेटी मेहेर, गोपाल मेहेर पिता खिड़ीग, सुभाष मेहेर पिता गौतम मेहेर एवं कुलमणी मेहेर पिता पाढेश्वर मेहेर द्वारा किसी बात को लेकर लड़का को गाली गलौच कर जान से मारनें की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करते हुये ये लोग घर अंदर घूस कर घर के अंदर रखा कपड़ा बुननें का मशीन को एवं घर के अन्य घरेलु सामान को तोड़फोड़ कर घर के परछी में लगा हार्वेस्टर को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाये तथा स्वयं को एवं लड़कियों को भी गाली गलौच कर जान से मारनें की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिये और ये लोग लाठी, डंडा लोहे की राड़, पत्थर से घर को तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचानें के बाद किराना दुकान में भी आग लगाकर किराना सामान एवं दुकान में रखा फ्रिज, पंखा, को जलाकर नुकसान पहुंचाये हैं पुलिस ने294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 436-IPC, 452-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.























