महासमुंद : रोड़ क्रास करते समय बाईक ने मारी ठोकर मामला दर्ज

महासमुंद. सीता राम धीवर ने महासमुंद आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नं0 4 तुमगांव में रहता है , खेती मजदूरी का काम करता है उनके पत्नी भगवती धीवर ग्राम बिरकोनी में फैक्ट्री में काम करती है रोजाना बस से आना जाना करती है उसके साथ गांव के अन्य महिलांये भी काम पर जाती है दिनांक 12 जुलाई को सुबह गांव के अन्य महिलाओं के साथ काम पर बिरकोनी गये थे शाम करीबन 07 बजे उनको गांव के शंकर धीवर बताये कि तुम्हारी पत्नी का एक्सीडेंट हो गया है। शासकीय अस्तायेल तुमगांव में भर्ती है बताने पर वे तुरंत गये तो उनकी पत्नी का ईलाज चल रहा था पूछने पर उनके पत्नी व उसके साथ काम पर गये राधिका धीवर, पार्वती धीवर बताये कि काम से छुट्टी होने के बाद करीब 05.30 बजे शाम को बस चढने के लिए चंडी मंदिर गेट के पास रोड क्रास कर रहे थे उसी समय पीछे से आ रहे मो0सा0 क्र0 CG 06 GQ 5262 का चालक अपने मो0सा0 को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पीछे से एक्सीडेंट कर दिया एवं तेजी से चलाते भाग गया एक्सीडेंट से बांये कमर व पैर में एवं दाहिने हाथ कोहनी में गिरने से चोट लगा है चलने में असमर्थ होने से किसी कार वाले के द्वारा बैठाकर तुमगांव अस्पताल में भर्ती कराये है बतायी। उनके पत्नी भागवती धीवर दो दिन तक शासकीय अस्पताल तुमगांव में भर्ती था ठीक नही होने पर वे साई नमन हास्पीटल तुमगांव के प्राईवेट अस्पताल में दिनांक 14 जुलाई को भर्ती किया था उनके पत्नी के कमर का आप्रेशन करने के बाद राड लगाये है जिसे दिनांक 21 जुलाई को डिस्चार्ज कराकर घर में वे ईलाज करवा रहा है अभी भी चलने में असमर्थ है घटना को राधिका धीवर एवं पर्वती धीवर देखे है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज किया है.
























