छत्तीसगढ़

युवक से दिनदहाड़े लूट

राजधानी रायपुर के मुजगहन इलाके में एक युवक से 20 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है. वेंकट हॉस्पिटल के सामने अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपने काम से जा रहा था, तभी बदमाशों ने उसे घेरकर रुपए लूट लिए. इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके. इस मामले में पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं. वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जल्‍द ही पकड़े जाएंगे.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!