सरायपाली

करें योग रहें निरोग (सरायपाली) : अंतरास्ट्रीय योग प्रशिक्षकों के द्वारा थ्योरी व प्रेक्टिकल की दी जा रही है जानकारी

 

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। योग अब विश्व पटल पर बहुत पसंद किया जा रहा है। अब योग के क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावना बन रही है इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन द्वारा अभिनव प्रयास किया जा रहा है छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में स्किल्ड योग शिक्षक की नितांत आवश्यकता है। जो योग को पूरी पारदर्शिता व वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत कर सकें। इसलिए छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन ने इंडियन योग एसोसिएशन के साथ मिलकर संयुक्त रूप से भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अधीन योग सर्टिफिकेशन बोर्ड के योग शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स का प्रशिक्षण प्रारंभ किया किया है, जिसमें प्रतिभागियों को योग थ्योरी व प्रेक्टिकल की जानकारी अंतरराष्ट्रीय योग विशेषघ्यों द्वारा दिया जा रहा है उक्त प्रशिक्षण के बादप्रतिभागी अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुशल योग शिक्षक बन योग में स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

योगशिक्षक-मोहनदास(बानीगिरोला)
जिला-महासमुंद/सरायपाली(छ. ग.)
का चयन भी इस योग परीक्षण हेतु किया गया है जो पिछले एक माह से लगातार ऑनलाइन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं व प्रेक्टिकल अनुभव हेतु आगामी 7 दिनों तक योग शिविर का आयोजन कर योग विद्या की बारीकियों को समझ रहें हैं।
छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री-शैलेंद्र विशी ,व पतंजलि युवा भारत छत्तीसगढ़ के राज्य प्रभारी श्री जयंत भारती जी व कोषाध्यक्ष श्री भोजेंद्र साहू जी के कुशल नेतृत्व में यह कार्य बहुत ही सफलता पूर्वक आयोजित किया रहा है।
जो मेरे विशेष सहयोगी योग साधक भाइयों के सहयोग से सरायपाली नई मंडी में 7 दिनों के लिए योग शिविर चल रहा है
अतः आप सभी से निवेदन है कि जितना हो इस 7 दिवसीय योग शिविर में भाग लें।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!