छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ की बैठक में ओबिसी आरक्षण सहित छत्तीसगढिय़ा समाज प्रमुखों से एकजुटता का आव्हान किया गया

रायपुर (काकाखबरीलाल).छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ की बैठक में ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा अन्य विषय भी चर्चा का विषय रहा जिसमें मुख्य विषय ओबीसी कालम के त्रुटि लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्रचार कर अवगत कराने का रहा। आपको बता दे कि छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ छत्तीसगढ़ के सभी छत्तीसगढिय़ा समाज के प्रमुखों को एक मंच पर लाने का भागीरथी प्रयास कर रहे है जिसमें वो सफल होते दिखाई दे रहे है। छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढिय़ों की हितों की रक्षा करने बीड़ा महासंघ ने उठाया है। महासंघ की बैठक में प्रमुख वक्ताओं ने सर्व छत्तीसगढिय़ा समाज प्रमुखों से एकजुटता का आव्हान करते हुए संगठनात्मक मजबूती प्रदान करने की बात कही। छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ की वृहद बैठक कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु के मुख्य आतिथ्य एवं प्रदेश कार्य.अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम गुरु घासीदास जी और महापुरुषों के पूजा अर्चना कर, कोरोना महामारी में दिवंगत हुए सामाजिक पदाधिकारियों एवं उनके परिजनों को 2 मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत-सत्कार के पश्चात बैठक का मुख्य एजेंडा ओ.बी.सी. आरक्षण 27 प्रतिशत के लिए विस्तृत चर्चा की गई। छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ के संगठन विस्तार के लिए दिशा निर्देश दिया गया। जातिगत जनगणना में ओबीसी कालम के त्रुटि लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्रचार कर अवगत कराने का निर्णय लिया गया। आज के मुख्य वक्ता रुद्र कुमार वर्मा, राजेंद्र भतपरहरी, मधुबाला रात्रे जिला पंचायत सदस्य, हेमंत मानिकपूरी, मोहन बंजारे, बंसन्त सिन्हा, रानी पटेल जिला पंचायत सदस्य, पारसनाथ साहू, बी.एस. जाटव, सोमनाथ साहू, सोनवानी जी, रामकुमार पटेल अध्यक्ष शाकम्बरी कल्याण बोर्ड, कृष्णायाकर, हरिश्चंद्र प्रधान, रंगनाथ चंद्रा, विनय निर्मलकर, सीमा कौशिक, लोधी रमेश पटेल, कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र नायक पटेल,कार्य. अध्यक्ष, रामनारायण आदित्य,सदस्य मछुआ बोर्ड, उमा भतपरहरी, रामबाई सिदार जिला पंचायत सदस्य, शिव चंद्राकर, लोकेश्वरी नेताम प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रमेश यदु प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज रहे। कार्यक्रम में प्रदेश युवा अध्यक्ष अश्वनी त्रिवेन्द्र बबलू के युवा प्रकोष्ठ और लोकेश्वरी नेताम प्रदेश महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया जिनका, रामकुमार पटेल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के नवनियुक्त शम्बकारी कल्याण बोर्ड राजकुमार पटेल, कृषक कल्याण बोर्ड सदस्य नन्दकुमार पटेल, मछुआ कल्याण बोर्ड सदस्य रामनारायण आदित्य का श्रीफल, शाल से अभिनन्दन स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोशले जी, राजा निर्मलकर प्रदेश युवा कार्य.अध्यक्ष, प्रमिला रात्रे, धनमती यादव सभापति जिला पंचायत, चंद्रभूषण वर्मा प्रदेश सचिव/प्रवक्ता, जमुना देवी सिरमौर, मोती लाल पटेल, दिनेश निर्मलकर प्रदेश प्रवक्ता, देवलाल पटेल, अन्नपूर्णा टिकरिहा, हिमांशु कनौजे, राजेन्द्र (राजू), मोहन बंजारे, माधुरी कैवर्त, चूड़ामणि निर्मलकर, सदस्य भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सहित सैकड़ों की संख्या में युवा और महिलाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महासचिव उमाकांत वर्मा और आभार प्रदर्शन हेमंत कोसरिया ने किया।






















