वरिष्ठ कांग्रेसी बलवीर चंद गोयल के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

अनुज अग्रवाल @काकाखबरीलालविधानसभा बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम बयां के वरिष्ठ कांग्रेसी बलवीर चंद गोयल के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। प्राप्त समाचार के अनुसार वरिष्ठ कांग्रेस नेता बलवीर चंद गोयल ग्राम बया का आकस्मिक निधन हो जाने से बिलाईगढ़ विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी । वे कोंग्रेस के युवा नेता संजय गोयल के पिता थे। इनके निधन पर मंत्री छत्तीसगढ़ शासन डॉ शिव कुमार डहरिया नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्रालय ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए तथा शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से किए हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में से प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के पूर्व अध्यक्ष नलकुमार पटेल ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के पूर्व अध्यक्ष नेमीचंद केसरवानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता छत्रसाल साहू ,प्रदेश महिला कांग्रेस के महासचिव प्रेमशिला नायक, डॉ भूपेंद्र नायक, गोपलाल पटेल, संतराम बरिहा, मनीराम पंकज, लक्ष्मी पटेल, राम शंकर साहू, मोतीलाल, साहू कमलेश कुर्रे ,शैलेंद्र कुमार, दिनेश देवांगन ,गोकुल बर्मन, नारद पटेल जब्बार खान ,जीवर्धन पटेल, हेमलाल पटेल, आसिफ खान, राम सिंह ठाकुर आदि ने श्रद्धांजलि दिए ।




























