महासमुंद

महासमुंद: हाथी दांत से निर्मित कलाकृति को बेचने ग्राहक के फिराक में घुम रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा

महासमुंद (काकाखबरीलाल). हाथी दांत से निर्मित कलाकृति को बेचने के फिराक में घुम रहे एक युवक को पुलिस ने शनि मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है. आरोपी सोनू मित्तल (34) मूलतः खरियार रोड ओड़िसा का रहने वाला है, जो वर्तमान में महासमुंद नगर के श्रीराम कालोनी में रहता है. आरोपी इस कलाकृति को तीन लाख रुपए में बेचने के फिराक में था.कोतवाली पुलिस ने बताया कि, आरोपी से 7 नग हाथी के दांत से निर्मित कलाकृति, दो नग मोबाइल जब्त किया है. आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 39, 51 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक शनि मंदिर के पास कुछ बेचने के फिराक में खड़ा है. सूचना पर मौके से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी सोनू मित्तल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता पटनागढ़ ओड़िसा के मालगुजार के यहां काम करते थे, वहीं से लाये थे. पिता के मौत के बाद हमें जानकारी हुई. अभी मां की तबीयत खराब है और उनके इलाज के लिए पैसे की आवश्यकता थी, इसलिए इसे बेचना चाहता था. पुलिस अब इस पूरे मामले में वन जीव संरक्षण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!