धमतरी

जिले में… 5 लाख का गुटखा बरामद वाहन चालक से पुछताछ जारी

धमतरी (काकाखबरीलाल). धमतरी पुलिस की चेकिंग के दौरान लाखों रुपए का अवैध गुटका बरामद हुआ है,जिसकी कीमत 5 लाख के करीबन आंकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर अर्जुनी थाना प्रभारी उमेंद्र टंडन व उनकी टीम ने नाका पहुंचकर वाहनों चेकिंग की। चेकिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर पूछताछ की गई। वाहन चालक ने अपना नाम मनोज खरे पिता रामभरोसा खरे उम्र 30 वर्ष निवासी पीजी कॉलेज रोड जोधापुर वार्ड धमतरी बताया। पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा एवं अन्य सामग्री बोरियों में भरी मिली। 39 बोरियों में राजश्री गुटका के 390 पैकेट कीमती 468000/-, 39 प्लास्टिक बोरियों में केपी ब्लैक लेबल प्रीमियम च्वाइस तंबाकू कुल 3900 पाउच पैकेट कीमती 11700 रुपए, दो प्लास्टिक बोरी में केसर युक्त पान बाग गुटखा 396 पैकेट कीमती 47520 रुपए एवं 5 बोरी में अन्नी ब्लैक स्वीट सुपारी 230 पैकेट कीमती 13800 रुपए बरामद की गई। पूछताछ में वाहन चालक ने बरामद किए गए गुटखा एवं अन्य सामग्री को सिहावा चौक धमतरी के प्रहलाद के लिए ले जाना बताया है। इसके संबंध में कार्यवाही की जा रही है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त अशोक लीलैंड पिकअप क्रमांक सीजी 10 आर 0613 को जब्त किया गया। धारा 273 आईपीसी एवं सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद का प्रतिषेध, व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय व वितरण का अधिनियम 2003 की धारा 20(2) के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!