दिल्ली

बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में की अंधाधुंध फायरिंग, 2 राहगीरों को लगी गोली

दिल्ली (काकाखबरीलाल). दिल्ली के सड़क पर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की है और इस अंधाधुंध फायरिंग में 2 राहगीरों को गोली लग गई जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई है. मामला बाड़ा हिंदूराव इलाके का है यह काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में से एक है. मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी हैबता दें कि यह पूरा मामला दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव इलाके में बीच सड़क का है. जहां, कुछ बदमाशों ने सड़क पर कई राउंड अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 2 राहगीरों को गोली लगने से उनकी मौत हो गई है. वहां मौजुद लोगों ने बताया कि 4 से 5 बदमाश प्लानिंग के तहत एक शख्स पर हमला करने आए थे.
बदमाश जिसे निशाना बनाने आए थे उसपर हमला किया, लेकिन गोली सड़क पर चलते 2 आम लोगों को लग गई और दोनों की मौके पर मौत हो गई. जिसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. चश्मदीदों का कहना है कि बदमाशों ने 15 से 20 राउंड फायरिंग किया है.उधर, गुरुवार को दिल्ली के सागरपुर में हैंड ग्रेनेड मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. सागरपुर इलाके में सीवर की सफाई के दौरान एक मजदूर को पुराना हैंड ग्रेनेड मिला. जिसके बाद तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई और मौके पर सागरपुर थाने के एसएचओ अपनी टीम के साथ पहुंचे. पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को अपने कब्जे में ले लिया. डिस्ट्रिक्ट की बैलिस्टिक टीम और एनएसजी को भी मौके पर बुलाया गया. जिसकी जांच की जा रही है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!