दिल्ली

इस उम्र के शख्स के प्यार में दिवानी हुई ये खूबसूरत लड़की… लोगों ने कहा

दिल्ली( काकाखबरीलाल). कहते हैं कि जब कोई प्यार करता है तो उसे देश, धर्म, रंग-रूप, उम्र और जात-पात कुछ नहीं दिखाई देता है. प्रेम इन सभी चीजों से ऊपर है. ऐसा ही अमेरिका में एक लड़की के साथ हुआ है. उसे अपनी उम्र के करीब तीन गुने के शख्स से बेहद मोहब्बत हो गई है. हालांकि कुछ लोग उनके इस पवित्र रिश्ते पर सवाल भी उठा रहे हैं. उनकी आलोचना कर रहे हैं. वे कपल पर कई तरह के आरोप भी लगा रहे हैं. लेकिन प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे के साथ बहुत खुश हैं और पूरी जिंदगी एक साथ बिताना चाहते हैं.

68 साल के हर्ब डिकरसन से प्यार करने वाली 24 साल की लड़की का नाम कोनी कॉटन है. कोनी की हर्ब से पहली बार मुलाकात बेघर लोगों के लिए काम करने के दौरान हुई थी. पहली मुलाकात में ही कोनी को हर्ब से प्यार हो गया था.कोनी ने बताया कि हर्ब के साथ उसे देखकर लोगों को बहुत झटका लगता है. ज्यादातर लोग यही कमेंट करते हैं कि मुझे उसके पैसों का लालच है. वहीं कुछ अन्य लोग ये भी कहते हैं कि हर्ब को सिर्फ मेरे शरीर से प्यार है क्योंकि मैं उम्र में उससे काफी छोटी हूं. लेकिन यह सच नहीं है.हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं.बता दें कि कपल इस वक्त अमेरिका के वर्जीनिया में रहता है. करीब 18 महीने पहले हर्ब और कोनी सगाई कर चुके हैं. हर्ब करीब 1 साल तक कोनी के घर पर उनके माता-पिता के साथ रह चुका है.

कोनी ने कहा कि मुझे पहली नजर में ही हर्ब से प्यार हो गया था. पहली मुलाकात में ही मुझे लगने लगा था कि हमारा कोई न कोई कनेक्शन जरूर है. फिर हम साथ में वक्त बिताने लगे. धीरे-धीरे हम लोगों को एक दूसरे से प्यार हो गया. हर्ब ने कहा कि मुझे पहले समझ ही नहीं आया कि मैं क्या करूं?

शुरुआत में वह मेरे साथ फ्लर्ट करती थी. मुझे नहीं पता था कि वह ऐसा क्यों करती थी, लेकिन बाद में मैंने उसके प्यार को स्वीकार कर लिया. मेरे परिवार के लोगों ने भी पहले मना किया कि वह पैसे के लिए मेरे पास आ रही है, लेकिन धीरे-धीरे सभी मान गए. कोनी के माता-पिता भी अब मुझसे खुश रहते हैं. लॉकडाउन के दौरान मैं करीब एक साल तक उनके साथ रहा.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!