दिल्ली

पंडित जी पढ़ रहे थे मंत्र , लेकिन अचानक दुल्हन की मौत हो गई

उतर प्रदेश (काकाखबरीलाल).शादी के मंडप में दुल्हन की मौत का मामला सामने आया है. ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का है.  यह घटना यहां के थाथिया पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले भगवतपुरवा गांव की बताई जा रही है.दूल्हा संजय शुक्रवार रात अपने परिजनों के साथ 19 साल की विनीता के साथ विवाह करने यहां पहुंचा था. शादी की रस्म के दौरान विनीता ने असहज महसूस होने की शिकायत की और बेहोश हो गई. परिजन विनीता को लेकर अस्पताल गए लेकिन अस्पताल ने यह कहकर उसे एडमिट करने से इंकार कर दिया कि परिजनों को उसके कोरोना नेगेटिव होने का सर्टिफिकेट लाना होगा. विनीता के पिता किशोरा बाथम उसे लेकर कानपुर गए लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत और खराब हो गई और उसने दम तोड़ दिया.
‌अब इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. वहीं पुलिस को पीएम रिपोर्ट के आने का इंतेजार है, जिससे मौत की असल के वजह के बारे में पुष्ट जानकारी प्राप्त हो सकेगी.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!