रायगढ़

थाना प्रभारी की सराहनीय कदम वृद्ध के अंधेरे जीवन में लौटी खुशियां…

रायगढ़ (काकाखडरीलाल) . कोविड काल में पुलिस का मानवीय चेहरा भी सबके सामने आ रहा है. निराश्रितों को सूखा राशन के साथ अन्य जरूरी सहयोग प्रदान किया जा रहा है. इस कड़ी में रायगढ़ पुलिस के भूपदेवपुर थाना प्रभारी ने निराश्रित वृद्ध को भोजन प्रदान दो वक्त का खाना देने के साथ मोतियाबिंद का इलाज भी कराया. रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कोरोना काल में सामने आ रही कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए सभी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के निराश्रित वृद्धजनों की मदद करने निर्देशित किया था. इस कड़ी में थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक उत्तम साहू ने रेलवे स्टेशन भूपदेवपुर के प्लेटफार्म को अपना अस्थाई निवास बनाकर रह रहे लाचार वृद्ध राकेश त्रिवेदी को न केवल डेढ़ महीने तक भोजन उपलब्ध कराया, बल्कि मोतियाबिंद की वजह से बंद हो चुकी आंखों का ऑपरेशन कराया. मुंगेली निवासी 75 वर्षीय राकेश त्रिवेदी पिछले 55 सालों से अपने परिवार से दूर रायगढ़ जिले में होटल, ढाबो में काम कर गुजर-बसर कर रहा था, लेकिन लॉकडाउन में होटल-ढाबा बंद होने से उसके सामने भूखों मरने की स्थिति थी. थाना प्रभारी उत्तर साहू की मदद से आज न केवल उसे भोजन उपलब्ध हो रहा है, बल्कि एक बार फिर से दुनिया को देख पाने में सक्षम

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!