देश-दुनिया

कोरोना वायरस का सबसे बड़ा हमला…इस शहर में 1 दिन में लगे लाशों के ढेर…

( देश दुनिया काकाखबरीलाल).वायरस ने बुधवार को सबसे बड़ा हमला किया। इस हमले में उसने एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया। 12 फरवरी को पूरे 24 घंटे में चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस की वजह से सबसे ज्यादा 248 मौतें हुईं।  इसके पहले किसी भी दिन इतनी ज्यादा मौतें नहीं हुई थीं। यानी हर घंटे करीब 10 मौतें। इसी राज्य की राजधानी है वुहान जहां से कोरोना वायरस फैला है।कोरोना वायरस की वजह से पूरी दुनिया में अब तक 60,384 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 59,804 संक्रमित लोग तो सिर्फ चीन में ही हैं।  दुनिया भर में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 1369 लोग मारे जा चुके हैं। इनमें से 1367 तो सिर्फ चीन में ही मारे गए हैं। अब जापान ने भी अपने यहां एक कोरोना वायरस पीडि़त के मरने की पुष्टि की है।चीन ने हुबेई प्रांत में तो कई बड़े अधिकारियों का तबादला कर दिया है। क्योंकि ये लोग बीमारी को संभाल पाने में सफल नहीं हुए। आपको बता दें कि कोरोना वायरस सार्स से भी ज्यादा खतरनाक हो चुका है।  जर्मनी की रूह्र यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने बताया है कि कोरोनावायरस को डिसइंफेक्टेंट की मदद से खत्म किया जा सकता है। अल्कोहल से कोरोनावायरस को एक मिनट में खत्म किया जा सकता है। जबकि, ब्लीच की मदद से इसे मात्र 30 सेकंड में खत्म कर सकते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!