रायपुर

जिले के ज्वेलरी शोरूम में लाखों के गहने पार , CCTV में वारदात कैद

रायपुर( काकाखबरीलाल). राजधानी में लॉकडाउन खुलने के बाद चोर और उठाईगिरी गैंग सक्रिय हो गए हैं. ऐसे ही चोरी का नया मामला शहर के जयस्तंभ से सामने आया है. यहां स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में लाखों की चोरी हो गई. शोरूम में एक महिला और पुरुष पति-पत्नी बनकर पहुंचे थे. दोनों आरोपियों ने बातों में फंसाकर 15 ग्राम वजनी सोने के झुमके लेकर फरार हो गए. जब ऑडिट किया गया तो चोरी का खुलासा हुआ. इसके बाद मैनेजर ने मौदहापारा थाना में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई.मौदहापारा थाना पुलिस ने बताया कि जयस्तम्भ चौक स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में चोरी हुई है. ज्वेलर्स की दुकान में 2 अज्ञात चोर पति-पत्नी बनकर आए थे. दुकान के कर्मचारियों को बातों में फंसाकर टेबल में रखें 15 ग्राम वजनी झुमका चोरी कर फरार हो गए. दुकान बंद करते समय जब ऑडिट किया गया तो झुमके चोरी होने की जानकारी सामने आई है. जिसके बाद शो-रूम के मैनेजर ने शिकायत दर्ज कराई है. चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में आई है. आस-पास के और भी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. इस मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना में लिया गया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!