बस्तर
सरपंच की मनमानी रवैया लाँकडाउन में गाँव में बैठाया साप्ताहिक बाजार

बस्तर (काकाखबरीलाल) . जिले के बकावंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैबेल-2 में सरपंच, उपसरपंच एवं जिला सदस्य की मनमानी सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक उनके द्वारा जंगल के अंदर कोरोना गाइड लाइन तथा नियम कानून का उल्लंघन करते हुए लॉकडाउन में भी मुर्गा लड़ाई और साप्ताहिक बाजार कराया जा रहा है. जब वहां के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस प्रशासन ने भी आंख बंद कर दिया। इतना ही नहीं ग्रामीणों को कार्रवाई का झूठा आश्वासन देकर लौटा दिया।
AD#1






























