बसना :बैगनडीह मोड के पास बाईक की ठोकर से युवक को लगी चोट

बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में ललित साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बैगनडीह थाना बसना का निवासी है मजदुरी का काम करता है । दिनांक 01.01.2023 को वह अपनी पत्नी ज्योति साहू व दो बच्चों नितिन साहू उम्र 09 साल व पीहू साहू उम्र 02 साल के साथ अपने दोस्त अश्वनी मलिक के मोटर सायकल क्रमांक CG06 GF 7352 के मोटर सायकल में अपने ससुराल पिरदा से अपने गांव बैगनडीह जा रहा था कि शाम करीबन 06.00 बजे सिंघनपुर से टोल प्लाजा के बीच एनएच 53 रोड बैगनडीह मोड के पास पहुंचा था तभी विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल के चालक पंकज पटेल ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे चारों लोग गिर गये दुर्घटना कारिता मोटर सायकल में तीन लोग सवार थे व मोटर सायकल को ग्राम बानीपाली के पंकज पटेल पिता चुडामणी पटेल चला रहा था । एक्सीडेंट होने से उन्हें चोट नहीं लगी । मेरी पत्नी , पुत्र व पुत्री को चोट आई । पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.


























