गरियाबंद

नर्सरी के पास सड़क किनारे झाड़ियों में मिली महिला की लाश शिनाख्त में जुटी पुलिस

गरियाबंद (काकाखबरीलाल). जिले के राजिम थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की संदिग्ध हालत में लाश बरामद हुई है. महिला का शव राजिम पोखरा मार्ग पर रावण-परसदा के बीच कोसा नर्सरी के पास सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद हुआ है. जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.राजिम थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि मृतिका 35 से 40 साल उम्र है, जो कुर्ती सलवार पहने हुई है. महिला के गले में गमछा और रस्सी बंधी हुई है. फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हुई है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलते ही वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. प्रथम दृष्टया महिला की हत्या होना प्रतीत हो रहा है. मगर हत्या क्यों और किसने की इसका खुलासा नहीं हो पाया है.थाना प्रभारी ने बताया कि महिला को लेकर आसपास गांवों में पूछताछ की जा रही है. महिला की शिनाख्त हो जाने और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझ सकती है. उन्होंने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. वही अज्ञात महिला की संदिग्ध लाश मिलने से आसपास गांव के लोग भी सकते में गए है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!