छत्तीसगढ़रायपुर

राजधानी में एक सप्ताह के लिए बढ़ सकता है लॉकडाउन, लॉकडाउन बढ़ने के आसार

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राजधानी रायपुर में एक बार फिर से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ सकता है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कुछ रियायतों के साथ लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के हवाल से यह खबर हम आप तक पहुंचा रहे हैं। रायपुर में लॉकडाउन को लेकर आज फैसला हो सकता है। जिला प्रशासन की बैठक के बाद निर्णय लिया जा सकता है। चैंबर ने दुकानों के खुलने के समय को बढ़ाने की मांग की है। इस मांग को लेकर चैंबर ने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है। कोरोना के मौजूदा हालातों के देखते हुए फैसला लिया जा सकता है। रायपुर में संक्रमण दर में 29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। लॉकडाउन को लेकर जिला प्रशासन सीएम बघेल से भी चर्चा कर सकता है। 

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!