सांकरा : नौकरी के नाम पर ऐंठ लिए लाखों रुपये मामला दर्ज

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम सलडीह में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है, ठग ने लाखो रूपये लेकर 8 लोगो को फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया, जिसकी शिकायत पार्थी ने पुलिस से की है.
बलीराम मटारी ने पुलिस को बताया कि ग्राम मोहगांव में परिवार सहित रहता है खेती किसानी का काम करता है। उसका बेटा डेवीड कुमार मटारी बीए तक पढा लिखा है वह 15 दिसंबर 2016 को अपने करीबी रिश्तेदार रंकमणी जाल के घर ग्राम सलडीह पारिवारिक कार्य से गया था।
जहां पर रंकमणी जाल के पुत्र सव्यसांची ने उसे बातों ही बातों में कहा कि मंत्रालय में विभिन्न तरह की नौकरियां लग रही है तुम्हारा पुत्र पढा लिखा है वह उसे नौकरी लगवा सकता हूं तब उसने सव्यसांची से पूछा कि उसका बेटे ने तो नौकरी हेतु कोई आवेदन भी नहीं दिया है फिर कैसे नौकरी लगेगी तब सव्यसांची ने कहा कि आज कल पैसा का जमाना है पैसा में नौकरी लगने की गारंटी मेरी है उसने उसे उसे पुत्र को खाद्य निगम महासमुंद में कप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी हेतु 1,70,000/- रू. (एक लाख सत्तर हजार रूपये) की मांग किया तब उसने कहा कि वह तुम पर कैसे भरोसा कर लू तुम मेरे बेटे की नौकरी लगवा सकते हो जिस पर सव्यसांची उसे अपने पिता रंकमणी जाल के पास लेकर गया और बोला कि उसका पिता सेवानिवृत्त प्रिंसपल है उन पर भरोसा करोगे इस तरह से वह सव्यसांची रंकमणी जाल के पास गये तब रंकमणी जाल ने कहाकि उसका बेटा का ऊपर तक पहुंच है कई लोगों से पैसा लेकर नौकरी लगा चुका है अगर नौकरी नहीं लगती है तो वह पैसा वापस कर देगा ।
























