छत्तीसगढ़
लावरिस हालत में मिली लापता जवान की बाइक …. नक्सली पर्चा बरामद

मानपुर. नक्सल इलाका मानपुर से जवान मनोज नेताम लापता हो गया है. लावरिस हालत में जवान की बाइक मिली है. बीते तीन दिनों से मानपुर थाना क्षेत्र में बाइक खड़ी थी. अब जवान को माओवादियों द्वारा अपहरण किए जाने की आशंका जताई जा रही हैजानकारी के मुताबिक, मानपुर के रानवावाही व बस्तर के भुरके गांव के बीच बाइक खड़ी थी. इसमें माओवादी पर्चा भी मिला है. मुखबिरी से संबंधित बातों का पर्चे में उल्लेख किया गया है.जवान जवान मनोज नेताम बस्तर के कोड़ेखुरसे थाने में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ है. वह बीते चार दिनों से लापता है. नक्सलियों द्वारा अपहरण की आशंका जताई जा रही है. बाइक को कोड़ेखुरसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया. मानपुर एसडीओपी हरीश पाटिल ने की मामले की पुष्टि की है. प्रथम दृष्टया पुलिस अपहरण के साथ साथ शरारत भी मान रही है.
AD#1
























