रायगढ़

तालाब में मिट्टी खोद रहे मजदूर को सिक्के से भरा हुआ हण्डा मिलने से मची खलबली

रायगढ़ (काकाखबरीलाल).छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के विकास खण्ड लैलूंगा के ग्राम पंचायत राजगांव को आश्रित मुहल्ला सराईमुड़ा के मंदिर तलाब का मनरेगा के तहत तालाब गहरी करण करने के दौरान मिट्टी खोद रहे मजदूर यादव के हिस्से में सिक्के से भरा हुआ हण्डा मिलने से पहले तो हाय तौबा मच गया। फिर गुप्त धन मिलने कि सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गई।
सराईमुड़ा के तलाब मेड़ पर एक शिव मंदिर है।
जिसमें प्रतिदिन श्रद्धालु जल चढ़ाते हैं, तथा पूजा पाठ करते हैं। और प्रति वर्ष शिव रात्रि को यहां पूजा अर्चना कि जाती है। हालांकि यह शिव मंदिर बहुत प्राचीन नहीं है। मगर खासकर सोमवार तथा शिवरात्रि के समय इस मंदिर में आसपास क्षेत्र के लोग इकट्ठा होकर भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं। पिछले दिनों इसी मंदिर से सटे तालाब में मनरेगा के तहत तालाब गहरीकरण कार्य शुरू कराया गया था। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत मिट्टी खुदाई करने के दौरान पुराने सिक्के से भरा एक घड़ा मिलने से स्वाभाविक रूप से रोजगार गारंटी में काम करने वाले मजदूरों में एक अलग ही आस जगने लगी, मगर मौके पर कई मजदूर तथा पंचायत के प्रतिनिधि होनें के कारण मामला गोपनीय नही रह सका और अंतत: इसकी सूचना प्रशासनिक अमले को दी गई। जिसकी सूचना पाकर अभिषेक गुप्ता अनु विभागीय अधिकारी (राजस्व) लैलूंगा तथा भजन साय मुख्य कार्यपालन जनपद पंचायत लैलूंगा ने मौके पर जाकर मिट्टी खुदाई का कार्य कर रहे। मजदूरों के समक्ष पंचनामा तैयार खुदाई में मिले हण्डला तथा उसमें रखे गुप्त धन यानी पुराने सिक्के को जप्ती बना कर कोषालय भेजने कि तैयारी कि जा रही है। वहीं इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी का कहना है, कि ग्राम पंचायत राजगांव को आश्रित गांव सराईमुड़ा में तलाब गहरी करण करने के दौरान सिक्के से भरा हुआ एक हण्डा मिला है, जिसे पंचनामा बना कर जिला कोषालय रायगढ़ भेजा जा रहा है। जांच पश्चात पता चल सकेगा कि वाकई में यह पुराने जमाने की बेस किमती धातु से बने सिक्के हैं या नहीं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!