कलयुगी पिता ने दो साल के बच्चों की तड़पा-तड़पा कर ली जान

धमतरी (काकाखबरीलाल).कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सोरिद वार्ड में रहने वाले एक पिता ने अपने ही 2 साल के मासूम को तालाब में डुबोकर मार डाला है. इस घटना की खबर फैलते ही पूरे वार्ड में सनसनी फैल गई. वहीं लोगों ने बताया कि कुछ दिनों से पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. वह अजीब व्यवहार कर रहा है, लेकिन उसने स्वंय बच्चे को मार डालने की बात कबूली है.मिली जानकारी के अनुसार सोरिद वार्ड में शिवराम साहू 40 वर्ष अपने परिवार के साथ रहता है, जिसका करीब दो साल का बेटा था, जिसका नाम देवांशु है. गुरुवार की शाम को पिता ने बच्चे को ले कर कहीं निकला था. कुछ देर बाद जब परिवार को पता चला तो उसकी तलाश के लिए निकल पड़े.परिवार के लोगों ने खोजबीन तेज की. इसी दौरान परिवार को जालिम पिता वार्ड के नाचना तालाब के पास लेटा हुआ मिला, जिससे बच्चे के बारे में पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वह बच्चे को तालाब में डूबा कर मार दिया है.इस मामले में एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि बच्चे के शव को पुलिस ने तालाब से बरामद कर लिया है. हत्या उसके पिता द्वारा की गई है, जिसे मानसिक रोगी बताया जा रहा है. पुलिस इसकी जांच कर रही है. फिलहाल पिता ने बच्चे को क्यों मारा, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.






















