महासुमंद
तुमगांव:हाथ मुक्का व डंडे से मारपीट

तुमगांव@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का व डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।महेश्वर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम गढसिवनी का निवासी है। रोजी मजदूरी का काम करता है, कक्षा आठवी तक पढा लिखा है। दिनांक 10/04/2025 के रात्रि 8/00 बजे बाजार चौक में बैठा था उसी समय ऋषि कुमार साहू, रोमनाथ साहू, टिकेश साहू आये और पुरानी रंजिश की बात को लेकर अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं लाठी डंडा से तीनो मिलकर मारपीट किया । मारपीट करने से सिर के दांये भाग, पीठ, दोनो पैर, दाहिने आंख के नीचे चोटे आई है। घटना को लिलेश सोनकर , हरि साहू देखे सुने व बीच बचाव किये है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
AD#1






















