सरायपाली

सरायपाली:9 स्वास्थ्य केंद्र कायाकल्प में पुरुष्कृत

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।विकासखंड सरायपाली के 9 उप स्वास्थ्य केंद्र जिसे अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम से जाना जाता है कायाकल्प योजना में क्वालिफाइड हुए हैं यह स्वास्थ्य केंद्र हैं गोहरापाली, बिरकोल, टेमरी , खपरीडीह गेर्रा, केना, तोरेसिन्हा और पीएचसी तोषगांव है । आयुष्मान आरोग्य मंदिर गोहरापाली 89% के साथ जिले में दूसरे स्थान पर है कायाकल्प योजना की शुरुआत शासन के द्वारा 2015 से लागू किया गया है जिसके तहत स्वास्थ्य केंद्र में जो बेहतर स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण ,अपशिष्ट प्रबंधन और रिकार्ड रिपोर्ट अच्छे रखने वाले संस्था को शासन के द्वारा राशि देकर पुरुष्कृत किया जाता है इसमें गोहेरापाली और पीएचसी तोषगांव को 50 हजार एवम बाकी सेंटर को 25 – 25 हजार की राशि प्रदाय की जाएगी । इस बेहतर कार्य के लिए बीएमओ डॉक्टर वी ए के कोसरिया, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे व विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के द्वारा सभी स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया गया ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!