गरियाबंद

शादी समारोह में युवतियों की फोटो खींचने पर मना करने पर युवको ने चाकू से गोदकर की हत्या

गरियाबंद (काकाखबरीलाल). शादी समारोह में मामूली विवाद में एक शख्स की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। देर रात हुई इस वारदात में पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। बता दें कि यह मामला गरियाबंद जिले के मैनपुर के जाडापदर गांव का है। जहां बीती देर रात शादी समारोह में युवतियों की फोटो खींचने को लेकर विवाद गहरा गया। बताया गया कि जाडापदर गांव में शादी समारोह चल रहा था। इस बीच नाच गाने के दौरान कुछ युवतियां भी नाच रही थी। इस दौरान कुछ युवकों ने लड़कियों की फोटो खींच ली। ये सब देखने के बाद परिजनों ने मना किया। वहीं कुछ युवक इतने आक्रोशित हो किए मना करने वाले परिवार के एक सदस्य को पकड़कर बड़ी बेरहमी से मौत के घाट उतार किया। आरोपियों ने चाकू से गोदकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!