अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पत्रकार संगठन द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित

पिथौरा(काकाखबरीलाल)। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन संगठन पिथौरा द्वारा ब्लॉक स्तरीय महिला सम्मान समारोह वन काश्तकार सभागृह में आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती उषा पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद, अध्यक्षता श्रीमती सत्यभामा नाग अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा, विशिष्ट अतिथि श्रीमती कुमारी चौधरी अध्यक्ष भाजपा जिला महासमुंद पूर्व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन, विशिष्ट अतिथि शिखा दास वरिष्ठ पत्रकार ,विशिष्ट अतिथि श्री जाकिर कुरेशी वरिष्ठ पत्रकार मुख्य रूप से उपस्थित थे
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन करते हुए किया छत्तीसगढ़ की संस्कृति अरपा पैरी धार ग्राम गड़बेड़ा के नन्हे-मुन्ने बालिकाओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पिथौरा संगठन के अध्यक्ष श्री आकाश अग्रवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा इस तरह का आयोजन से महिलाओं का मनोबल और सम्मान बढ़ेगा और इस तरह के आयोजन पत्रकार संगठन द्वारा प्रतिवर्ष कराने का प्रयास किया जाएगा साथ ही हमारे पत्रकार संगठन द्वारा समय-समय पर पत्रकारिता के अलावा समाज शिक्षा स्वास्थ्य पर्यावरण कला संस्कृति के क्षेत्र में नवाचारी कार्य किया जाएगा गरीब असहाय लोगों की मदद की जाएगी अतिथि उद्बोधन में सर्वप्रथम श्रीमती उषा पटेल ने उपस्थित सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि महिला किसी से कमजोर नहीं होती हैं इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाज को चलाने के लिए महिला और पुरुष दोनों में समतुल्यता बहुत जरूरी होती है, क्योंकि समतुल्यता से ही अच्छे परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्रीमती सत्यभामा नाग ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकाश डाला और कहां कि समाज में महिला के सौम्य रूप का एक विशेष महत्व है। क्योंकि इस सौम्यता के स्वभाव के बिना समाज क्रूर बन सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवेश में यदि कोई महिला होती है तो वहां के परिवेश में अपने आप एक सकारात्मक बदलाव आ जाती है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिला जनप्रतिनिधियों से कहा कि सभी महिला जनप्रतिनिधि अपने आप में आत्मनिर्भर बने, इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं को समाज के लिए अच्छे परिवर्तन में योगदान देने की शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। उन्होंने इस अवसर पर सशक्तिकरण शब्द को परिभाषित करते हुए कहा कि हमारे देश में महिलाएं किसी से कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा कि संसार में, समाज में किसी भी जीव का अस्तित्व एक माता से, एक महिला से ही होता है, इसलिए महिलाएं किसी से कमजोर नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के ऐसे अनेक उदाहरण हैं जैसे रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती, कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स, हिना सिंधु, हिमा दास इत्यादि अनेक ऐसी महिलाओं के उदाहरण हैं जिन्होंने हर क्षेत्रों में अपने परचम लहराए हैं इन सभी महिलाओं ने सिद्ध किया है कि महिलाओं में शक्ति की कोई कमी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में जो त्याग, न्योछावर और बलिदान की भावना होती है
इसी उद्बोधन की अगली कड़ी में में उपस्थित ममता शर्मा, शिखा दास ,सरोज साव वह अन्य अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों, उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाजसेवी महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले विभिन्न स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और मितानिनों इत्यादि को प्रशस्ति पत्र श्रीफल साल देकर सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम का सफल संचालन साहित्यकार पत्रकार संतोष गुप्ता द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन छत्तीसगढ़ वेलफेयर पत्रकार संगठन पिथौरा के अध्यक्ष बलराज नायडू के द्वारा किया गया.
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ग्रुप छत्तीसगढ़ वेलफेयर एसोसिएशन संगठन के पत्रकार जाकिर कुरैशी , आकाश अग्रवाल ,
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर अध्यक्ष बलराज नायडू , उपाध्यक्ष रमेश सिन्हा , रमेश श्रीवास्तव, आनन्द अग्रवाल , संतोष गुप्ता, गोविंद शर्मा , ललित मुखर्जी , ताराचन्द्र पटेल , गौरव चंद्राकर , लोकनाथ खूंटे , संतराम कुर्रे , लोचन चौहान , चन्द्रशेखर प्रभाकर , प्रियांशु दीक्षित, हरीश यादव महत्वपूर्ण भूमिका रही कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पत्रकार चंद्रशेखर प्रभाकर द्वारा किया गया
इस आयोजन में नगर के विभिन्न अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक सहित आम लोग उपस्थित थे।


























