रायपुरराजनिती

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर लगाया आरोप

रायपुर(काकाख़बरीलाल)। धमतरी के युवक हरदेव सिन्हा द्वारा सिविल लाइन में आत्मदाह के प्रयास के मामले में अब राजनीति शुरू हो गयी है, पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर युवाओं से वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया है। वहीं रमन सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी सवाल उठाए हैं और राहुल गांधी को उनके युवाओं से किए गए वादों की याद दिलाई है।

डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि’ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेश की जनता हरदेव सिन्हा की इस दशा को आपकी विफलता माने या सफलता?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज प्रदेश की जनता हरदेव सिन्हा की इस दशा को आपकी विफलता माने या सफलता?

— Dr Raman Singh (@drramansingh) June 30, 2020

अपने अगले ट्वीट में उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ आकर झूठे वादे करने वाले @RahulGandhi अब कहाँ हैं? आपके वादों पर विश्वास करने वाले युवाओं को विश्वासघात की आग में धकेलने वाले मुख्यमंत्री को क्या अब भी आप पद पर रहने देंगे?

छत्तीसगढ़ आकर झूठे वादे करने वाले @RahulGandhi अब कहाँ हैं? आपके वादों पर विश्वास करने वाले युवाओं को विश्वासघात की आग में धकेलने वाले मुख्यमंत्री को क्या अब भी आप पद पर रहने देंगे?

— Dr Raman Singh (@drramansingh) June 30, 2020

वहीं इस मामले में धमतरी में युवक के आत्मदाह की कोशिश मामले में विरोध प्रदर्शन भी किया गया, BJYM ने यहां विरोध प्रदर्शन किया और सरकार पर बेरोजगारों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

बता दें कि ​राजधानी रायपुर के सिविल लाइन में इस युवक ने आत्मदाह करने का प्रयास किया ​था। जिसके बाद युवक 70 फीसदी झुलस गया है, उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं इस मामले में धमतरी कलेक्टर ने इस घटना के दंडाधिकारी जांच के आदेश जारी कर दिए हैं जिसमें इस घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!