आरक्षक के घर से चोरों ने हजारों का माल किया पार

धमतरी (काकाखबरीलाल) . पुलिसकर्मी के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नगदी समेत सोने चांदी के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा उसी दिन आस पास के गांव में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले की रिपोर्ट पर अर्जुनी पुलिस ने अज्ञात चोरों पर अपराध दर्ज किया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम तेलिन सत्ती में
आरक्षक मुकेश कुमार सिन्हा का मकान है और वह भखारा थाने में पदस्थ है। 5 फरवरी से उसके परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने घर का ताला तोड़कर सामानों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी आरक्षक के भाई खोमन सिन्हा को हुई। उसने अपने भाई को यह खबर दी। उसने आकर जब सामानों को देखा तो आलमारी में रखी नगदी रकम लगभग 5500 रूपये एवं चांदी की 1 जोडी पैर पट्टी, 1 जोडी सोने की बाली गायब थी। मुकेश सिन्हा की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी घटना ग्राम भानपुरी में हुई है,जहां से अज्ञात चोर करीब 85 हजार का माल ले गए। दोनों मामले की पड़ताल में पुलिस लगी हुई
























