डॉ राजेन्द्र प्रसाद फाउंडेशन के तत्वाधान में कोरोना वारियर्स का सम्मान समारोह संपन्न

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। महासमुंद जिले के साल्हेतराई में डॉ राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया, वे व्यक्ति जिन्होने कोरोना काल में भी अपनी जान को जोखिम में रखकर समाज के लोगों के लिए अपनी जिम्मेदारीयों का निर्वहन किया एैसे पुलिस, डॉक्टर, पत्रकार, एवं आम लोगों का सम्मान किया गया, जिन्हें सम्मान पत्र, साल श्रीफल भेंट कर फाउंडेशन के द्वारा उनके उज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के लोगों ने लोगों को आत्मनिर्भर बनाने, गांव को स्वच्छ बनाने सहित बुजुर्गों की सेवा को फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य बताया।
फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मेघनाथ जोशी ने कहा कि वे इस फाउंडेशन के माध्यम से प्रत्येक गांव को साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे हैं, व निशक्तजनों कि सेवा कर रहें है, फाउंडेशन द्वारा सभा में सम्मिलित वृद्ध महिलाएं, निशक्तजन एवं छोटे-छोटे बच्चों को गणवेश एवं साल वितरण कर उनका सम्मान किया गया।
प्रदेश महासचिव सेवकदास दीवान ने कहा कि कोरोना वारियर्स के रूप में पुलिसकर्मी,स्वास्थ्यकर्मी,पत्रकार साथियों के सम्मान किया गया डॉ राजेन्द्र प्रसाद फाउंडेशन समाज सेवा के लिए अग्रणी भूमिका निभा रही है, यह सिलसिला जारी रहेगा।
बता दें कि ग्राम साल्हेतराई के स्कूल प्रांगण मे कार्यक्रम का सुभारंभ किया जहां स्कूली बच्चों को गणवेश ,निर्धन वृद्वजन महिला, पुरुषों को कंबल भी वितरण किया। ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण, कोटवार, मितानीन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों का भी शाल श्री फल से सम्मानित किया गया। विश्व महामारी कोरोना काल के समय आम जनता की सेवा में तत्पर रहे पुलिस कर्मियों ,स्वास्थ्य कर्मचारी, पत्रकार साथियों का फाउण्डेशन के द्वारा कोरोना वारियर्स सम्मान से नवाजा गया।

























