मध्यप्रदेश

प्रेमी ने की प्रेमिका की निर्गम हत्या कर घर में गाड़ दिया कर दिया सीमेंट का प्‍लास्‍टर

मध्यप्रदेश( काकाखबरीलाल). मध्यप्रदेश के खरगोन में एक दिल दहलाने वाले हत्याकांड का खुलासा हुआ है। प्रेमी सन्तोष ने अपनी विवाहित प्रेमिका छाया बाई को मार कर अपने नये घर में गाड़ दिया और ऊपर से सीमेंट का प्लास्टर कर दिया. यह घटना अजय देवगन की फ‍िल्‍म ‘दृश्यम’ के उस सीन की तरह लग रही है जब नए बन रहेे थाने मेंं हीरो एक लाश को दबा देता है।

छाया बाई कुछ दिनों से अपने पिता भायराम के घर मोहनखेड़ी गांव में रह रही थी लेकिन 30 दिसम्बर को अचानक से वो पिता के घर से लापता हो गई। 3 जनवरी 2021 को परिजनों ने भीकनगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। महिला के साथ उसका प्रेमी संतोष भी गांव से गायब था। ग्रामीणों और पुलिस ने कयास लगाया कि दोनों गांव छोड़कर भाग गए है। सन्तोष का पिता किशोर भी गांव से गायब था।

महिला के परिजनों ने आशंका जताई कि सन्तोष ने अपने नए घर पर छाया को कैद कर रखा है। पुलिस ने छानबीन की लेकिन कोई सुराग नही मिला। 26 जनवरी को आसपास के लोगों ने सन्तोष के घर से बदबू आने की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर चेक किया लेकिन मकान खाली था पर फर्श पर सीमेंट से प्लास्टर किया हुआ था। जब वहां खुदाई की तो महिला की चूड़ी, बाली दिखे।

आगे 3 फ़ीट खुदाई करने पर छाया का शव निकला जो पूरी तरह सड़ कर बदबू मार रहा था। एसडीओपी प्रवीण कुमार ने कहा कि एफएसएल टीम बुलाकर महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। केस दर्ज कर कर इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!