दिल्ली

मशहूर क्रिकेटर सौरव गांगुली की फिर बिगडी़ तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

दिल्ली (काकाखबरीलाल). बीसीसीआई अध्यक्ष व मशहूर क्रिकेटर सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ गयी है। उन्हें अपोलो हास्पीटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी तबीयत स्थिर है। इसी महीने सौरव गांगुली को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की यी थी। डाक्टरों ने सौरव की तबीयत पर कहा है कि अभी उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है। वहीं वुडलैंड्स अस्पताल की डॉक्टर रूपाली बसु ने कहा कि दादा (सौरव गांगुली) को धमनियों में रुकावटों के लिए परीक्षण करवाना है.
48 वर्षीय सौरव गांगुली की एंजियोप्लास्टी की गई और उनकी दिल की नसों में स्टेंट डाला गया. बता दें कि सौरव गांगुली की एक धमनी में एंजियोप्लास्टी हुई थी, लेकिन इसके अलावा गांगुली की दिल की नसों में दो और रुकावटें थीं. अस्पताल ने तब कहा था कि गांगुली के दिल की नसों में बाकी दो ब्लॉकेज्स के लिए अगली एंजियोप्लास्टी पर फैसला बाद में लिया जाएगा, क्योंकि गांगुली पहले से काफी बेहतर हैं. डॉक्टरों ने उन्हें नियमित रूप से चेकअप कराने की सलाह दी थी.इससे पहले कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में सौरव गांगुली का इलाज करने वाले डॉ. आफताब खान ने बताया था कि सौरव गांगुली के हार्ट में दो ब्लॉकेज थे. वुडलैंड्स अस्पताल की सीईओ डॉ. रूपाली बसु और डॉ. सरोज मंडल ने बताया था कि उनके हार्ट में कई ब्लॉकेज

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!